रन डाउन ... बढ़ी मनमोहक बला है ये है तो रोमन शब्द लेकिन देवनागरी लिपि में
लिखे इन दो शब्दों की महत्ता को हम आप तो क्या बच्चा भी जानता है कम से कम पहला
शब्द मतलब रन तो हर कोई जानता है। बच्चा दो पैरों पर चलना सीख भी नहीं पाता कि हर
बाप उसे सचिन की शक्ल में देखना शुरु कर देता है। बहरहाल रन अगर डाउन होनेलगे तो
वो रनडाउन होने लगता है। जैसे हमारे जीवन में मूल्यों का पतन यानि डाउन हो रहा है
कुछ वैसे ही ये रनडाउन .. ऊपर से नीचे गिरता है। ये रनडाउन .. कभी कभी तो ये इतना
गिरता है कि संभालना मुश्किल हो जाता है विद्या बालन की डर्टी पिक्चर से भी ज्यादा
डाउन हो जाता है। हालाकि कहा जाता है कि अंग्रेजी का रनडाउन काफी अच्छा होता है..
हूं होता होगा अपन को क्या ... अपन ठहरे हिंदी वाले ... अण्णा से शुरु होता है तो
राखी पर और अगर ज्यादा डाउन हुआ तो पूनम पांडे तक गिरता चला जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें